फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव निर्मित मंदिर में मां काली की प्राण-प्रतिष्ठा के पूर्व निकली कलश यात्रा, VIDEO

नगर के वार्ड नंबर तीन नई बस्ती आलू मिल के समीप नवनिर्मित मंदिर में मां काली की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। शनिवार की देर शाम गाजे बाजे के साथ महिलाओं और किशोरियों पर सिर पर कलश रख कर पूरे इलाके का भ्रमण किया। इस दौरान माता के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। आलू मिल के समीप पूर्व में स्थित काली मंदिर सड़क चौड़ीकरण में टूट गया। इसके स्थान पर नया मंदिर का निर्माण कराया गया। यहां आठ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरूआत शनिवार को हुई। शनिवार की शाम क्षेत्र की महिलाएं मंदिर परिसर में एकत्र हुई। यहां सिर पर कलश रख कर शोभायात्रा निकाली। गाजे बाजे के साथ जयकारे के बीच शोभायात्रा इलाके का भ्रमण करते हुए जीटीआर ब्रिज के समीप मानसरोवर तालाब तक पहुंची। यहां कलश में जल भरा गया और इसके बाद यात्रा वापस मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुआ। यहां विधि विधान से कलश स्थापित किया गया। मंदिर के संस्थापक अजय जायसवाल ने बताया कि कलश यात्रा के साथ ही 8 दिवसीय काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चलेगा। 1 अप्रैल को नगर के विभिन्न मंदिरों तक मूर्ति भ्रमण किया जाएगा। 2 अप्रैल को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी और 4 अप्रैल को भंडारा होगा। इसमे हजारों लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें