किसान न्याय मोर्चा एवं दुलहीपुर-महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा की संयुक्त बैठक गुरुवार को पुरैनी गांव में हुई। बैठक में रेलवे द्वारा जलनिकासी के मुख्य नाले को बंद किए जाने और किसानों की भूमि बिना उचित मुआवजे के अधिग्रहित किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो 16 जुलाई को जिला मुख्यालय का घेराव कर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।