फोरलेन की सड़क बनाई जा रही है, लेकिन सड़क के किनारे बिजली के पल अभी भी नहीं हटाए गए हैं। कई पल ऐसे हैं जो बीच से टूट कर लटक रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। रास्ते पर हमेशा कोई ना कोई जरूर होता है, अगर बिजली का पॉल नीचे गिरा तो निश्चित तौर पर बड़ा हादसा हो सकता है। पिछले 4 महीने से यह पोल इसी तरह लटका हुआ है, लेकिन इसकी ना मरम्मत की जा रही है और ना इसको हटाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजेश कुमार ने बताया कि कार्यदायी संस्था को खंभे हटाने के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही खंभों को एक-दो दिन में हटाने का निर्देश दिया गया है।