बलुआ थाना क्षेत्र के सैदपुर रोड पर सोमवार को भूतपूर्व सैनिक कैंटीन के पास ट्रक के चपेट में आने पर समुदपुर निवासी सुरेन्द्र सिंह (65) घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सकलडीहा की ओर से ट्रक आ रहा था। सुरेंद्र सिंह अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर डिवाइडर पार कर रहे थे। इस समय घटना हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने अपने वाहन में घायल वृद्ध को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गए। कस्बावासियों ने तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की, ताकि ऐसी घटनाओं को रोकीं जा सकें।