फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदौली में चार दिन में दूसरी बार आई धूल भरी आंधी, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, तापमान में आई गिरावट

नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 13 Apr 2025 09:32 PM IST

जिले में चार दिन के अंदर दो बार आई आंधी से जनजीवन व्यस्त रहा। 10 मार्च की की दोपहर आधे घंटे आंधी आने के बाद रविवार की सुबह आठ बजे फिर तेज आंधी आई। करीब आधे घंटे की आंधी के दौरान चली तेज हवा लोगों के लिए आफत साबित हुई। आंधी से सबसे ज्यादा नुकसान बिजली व्यवस्था को हुआ। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रविवार की सुबह आठ बजे अचानक धूल भरी तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बरसात भी हुई। आंधी-पानी के कारण जिले के कई क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गई जो देर शाम तक बहाल नहीं हुई। मौसम में अचानक हुए परिवर्तन से जहां गेहूं की मड़ाई का कार्य बाधित हो गया वहीं आम की फसल 70 प्रतिशत से अधिक बर्बाद हो गई है। हालांकि मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान शनिवार के 34 से दो डिग्री गिरकर 32 पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री पर ही बना रहा। हवा के साथ हुई बारिश ने लोगों को सावन का अनुभव करा दिया। हालांकि दोपहर बाद मौसम सामान्य हो गया और धूप भी निकल आई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें