विकासखंड चहनिया की खड़ेहरा ग्रामसभा के जलालपुर गांव में जर्जर सड़क, चोक नालियों और जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वर्षों से नाली की सफाई न होने और सड़क की मरम्मत नहीं कराए जाने से गांव की स्थिति बद से बदतर हो गई है। बरसात के दौरान सड़क पर गंदा पानी और कीचड़ फैल जाने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। परेशान ग्रामीणों ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।