फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी अधिकारियों के यहां वादों की अधिकता से डीएम ने व्यक्त किया असंतोष, VIDEO

डीएम चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रहे चकबंदी कार्यों की प्रगति, लंबित वादों तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी ने अवगत कराया कि ग्राम सेमरसाधोपुर में बांध में पानी भरे होने के कारण चकबंदी प्रक्रिया को आगे बढ़ाना फिलहाल संभव नहीं है। इस कारण ग्राम का धारा-6 का प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित किया जा रहा है। धारा-10 के स्तर पर लंबित ग्रामों की समीक्षा के दौरान डीएम ने सहायक चकबंदी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने स्तर पर लंबित वादों का शीघ्र निस्तारण कर शेष वादों को चकबंदी अधिकारी के समक्ष सन्दर्भित करें। चकबंदी अधिकारियों के यहां वादों की अधिकता पर असंतोष व्यक्त करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि मानक के अनुरूप वादों का निस्तारण करते हुए निर्धारित अवधि में धारा-10 की कार्यवाही पूर्ण कराई जाए। बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी ने बताया कि चक निर्माण के स्तर पर कुल 11 ग्राम लंबित हैं, जिनका कार्य निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में 15 ग्रामों में कब्जा परिवर्तन कराया जा चुका है तथा 5 ग्रामों में धारा-52 की कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त 18 अन्य ग्रामों में भी इसी वित्तीय वर्ष में धारा-52 की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। बैठक में बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी पवन कुमार सिंधु सहित चकबंदी अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें