चकिया स्थित आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के विकास और कॉलेज की सांस्कृतिक सामाजिक व्यवस्था के उन्नयन के लिए कॉलेज के पुरातन छात्रों का सहयोग लेने के उद्देश्य से प्रधानाचार्य कक्ष में पुरातन छात्रों की बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। बैठक के दौरान पुरातन छात्रों की समिति गठित कर उक्त उद्देश्यों की पूर्ति पर मंथन किया गया। बैठक के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव ने कहा कि कॉलेज के चौमुखी विकास के लिए कॉलेज के पुरातन छात्रों का सहयोग अपेक्षित है। जिससे कॉलेज के पठन-पाठन के साथ कॉलेज के विकास और सांस्कृतिक सामाजिक क्रिया कलापों में उन्नयन होगा। बैठक के उपरांत ठंड को देखते हुए पुरातन छात्रों ने कॉलेज के 150 छात्र-छात्राओं में सरकार द्वारा प्राप्त स्वेटर का वितरण किया। बैठक में नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, सदर मुस्ताक, अहमद खान, पूर्व सभासद गुरुदेव चौहान, आशुतोष मिश्रा, मोहन पांडेय, पूर्व प्रधान दीपचंद जायसवाल, मनोज द्विवेदी, सभासद उमेश चौहान, पूर्व सभासद शिवरतन गुप्ता, राजेश चौहान सहित तमाम पुरातन छात्र मौजूद रहे।