चंदौली जिले में शिकारगंज स्थित प्रसिद्ध जागेश्वरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के ही भक्तों की कतार मंदिर परिसर के बाहर तक फैल गई थी। हर-हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालु बारी-बारी से बाबा जागेश्वरनाथ के दर्शन-पूजन करते रहे। मंदिर परिसर में सोमवार को भी पारंपरिक मेला सजा रहा, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे लोग शामिल हुए। बच्चों के झूले, खिलौनों की दुकानें, फास्ट फूड स्टॉल और धार्मिक वस्तुओं की दुकानों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही।