चंदौली जिले के पड़ाव से गोधना तक 328 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सिक्स लेन और फोर लेन सड़क निर्माण परियोजना की गुणवत्ता पर अब सवाल उठने लगे हैं। निर्माण कार्य अभी पूरी तरह समाप्त भी नहीं हुआ है, लेकिन सड़क के बने हुए हिस्सों में महज छह महीने के भीतर 15 से अधिक स्थानों पर दरारें और क्षति सामने आने लगी है।