फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टंटबाजों और मोडिफाइड साइलेंसर वालों पर कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान तेज; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 03 Jun 2026 06:44 PM IST

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को यातायात पुलिस ने चकिया तिराहा और अलीनगर तिराहा पर विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश यादव के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस की कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बना रहा और कई वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेते दिखाई दिए। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। खासतौर पर बिना हेलमेट वाहन चला रहे युवाओं, तेज आवाज करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों, तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों और सड़क पर स्टंट करने वाले युवकों को निशाने पर रखा गया। पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोककर जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे। ट्रैफिक इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि छुट्टियों और त्योहारों के दौरान सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। इस दौरान कुछ युवा तेज रफ्तार और स्टंटबाजी करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि मोडिफाइड साइलेंसर न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, बल्कि आम लोगों के लिए असुविधा का कारण भी बनते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें