बलुआ थाने की पुलिस ने सोमवार की शाम को क्षेत्र के सराय टेढ़की पुलिया के पास से 25 हजार रुपये के इनामिया अंतर्राज्यीय गोतस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद मंगलवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक गो- तस्कर सराय टेढ़की पुलिया के पास किसी का इंतजार कर रहा है । इसके बाद टीम के साथ मौके पर घेराबंदी की पुलिस ने गो- तस्कर को धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस किया। गिरफ्तार गो-तस्कर की पहचान गणेश उर्फ कंशी निवासी करजरा थाना धीना के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार गणेश के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पूछताछ में गणेश ने बताया कि तमंचा उसने बिहार में एक अज्ञात व्यक्ति से अवैध रूप से खरीदा था। आरोपी के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई के बाद मंगलवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।