फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवसा बस्ती बचाओ आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 23 Jul 2025 07:33 PM IST

चंदौली के रेवसा गांव में भारतमाला परियोजना के तहत प्रस्तावित निर्माण कार्य को लेकर बस्ती बचाओ संघर्ष लगातार तेज़ हो रहा है। दलित बस्ती के लगभग 200 मकानों को गिराए जाने के विरोध में रेवसा बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले लगातार 39वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। बुधवार को इस आंदोलन को कांग्रेस पार्टी का भी समर्थन मिला। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल धरना स्थल पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समर्थन पत्र सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी दलित बस्ती के निवासियों के साथ खड़ी है और उनकी हर जायज मांग को शासन-प्रशासन से उठाकर पूरा करवाने का प्रयास करेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विकास परियोजनाओं की आड़ में भूमिहीन, दलित और गरीबों को उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि जिनका प्रभाव है, उनके विद्यालय और परिसरों को बचाने के लिए परियोजना का रुख मोड़ा गया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष अभिषेक कुमार को समर्थन पत्र सौंपते हुए कांग्रेस नेताओं ने चेताया कि अगर प्रशासन ने जल्द निर्णय नहीं लिया, तो पार्टी व्यापक आंदोलन करेगी। इस मौके पर देवेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश गुप्ता, मधु राय, कमलेश ओझा, राजीव त्रिपाठी, दयाराम पटेल, राकेश पाठक, राकेश सिंह, शहीद तौसीफ, असद इकबाल, तरुण पांडेय, दिलीप यादव, मसूद अली सहित कई कार्यकर्ता व नेता उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें