चंदौली जनपद के लिए 17 जनवरी का दिन ऐतिहासिक साबित हो रहा है। देश के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को चंदौली पहुंचकर नवनिर्मित जिला न्यायालय भवन का शिलान्यास करेंगे। इस भव्य कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।