17 जनवरी को चंदौली जिले में न्यायिक इतिहास का एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। इस दिन न केवल चंदौली बल्कि उत्तर प्रदेश के छह जनपदों—चंदौली, महोबा, अमेठी, शामली, हाथरस और औरैया के एकीकृत न्यायालय परिसरों का शिलान्यास एक ही मंच से किया जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।