चंदौली जिले के 657 लोगों के सिर पर जल्द ही छत होगी। पीएम आवास के तहत आवास निर्माण के लिए रविवार को लाभार्थियों के खाते में एक लाख रुपये की पहली किश्त जारी की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का प्रसारण किया गया। इसके बाद बारी बारी से मुगलसराय के भाजपा विधायक ने प्रतीकात्मक रूप से लाभार्थियों को चेक सौंपा।