फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तिरंगे के रंग में रंगा चंदौली, प्रभात फेरी और तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

चंदौली में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जिले में मंगलवार की शाम को देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा और प्रभात फेरी निकाली गईं। हाथों में तिरंगा लिए जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और स्थानीय लोग सड़कों पर उतरे तो पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ के नारों से वातावरण गूंजता रहा। विकासखंड मुख्यालय से निकली प्रभात फेरी में ब्लॉक प्रमुख और खंड विकास अधिकारी समेत जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर सहभागिता की। प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी। इसमें सहायक विकास अधिकारी, खंड प्रेरक, सफाई कर्मचारी, ब्लॉक मुख्यालय के कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद करने और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने का भी दिन है। ऐसे आयोजनों से लोगों, विशेषकर युवाओं और बच्चों में देशप्रेम की भावना मजबूत होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें