एक मुश्त समाधान योजना यानी ओटीएस के दूसरे चरण के शेष तीन दिन अंतिम दौर में है, रविवार को विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता अधिशासी अभियंता ने गांव में कर्मचारियों की टीम बनाकर चलाए जा रहे समाधान योजना का पहुंचकर स्तरीय निरीक्षण किया। इस दौरान 68 लोगों पर 17 लाख का बिजली बिल बकाया था। उनका कनेक्शन काट दिया गया। वहीं समाधान योजना की प्रगति जानने पहुंचे विद्युत वितरण मंडल चंदौली के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार अग्रवाल अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार यादव ने अभियान में तेजी लाने और हर एक उपभोक्ताओं तक पहुंचकर उनको लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया। रविवार को नगर के निर्भयदास और जागेश्वरनाथ उपकेंद्र के भीषमपुर में मेगा कैंप के अंतर्गत कांबिंग किया गया। गलन भरी ठंड के मौसम में भी विद्युत निगम के अधिकारियों कर्मचारियों ने अभियान के तहत 147 उपभोक्ताओं का ओटीएस में रजिस्ट्रेशन कराया। और 3 लाख 40 हजार रुपए की राजस्व वसूली की गई। अभियान के दौरान 17 लाख के अंतर्गत बकाये पर 68 बकायेदार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली निगम की कार्रवाई को लेकर बिजली उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति बनी हुई हैं। विद्युत निगम के एसडीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में अवर अभियंता मनोज कुमार विश्वकर्मा जागेश्वरनाथ अवर अभियंता जयप्रकाश आदि रहे।