फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर चल रही चंदासी कोल मंडी...रोजाना सड़क पर ही खड़े हो रहे 400 से ज्यादा ट्रक; VIDEO

जनपद की प्रमुख औद्योगिक गतिविधियों का केंद्र मानी जाने वाली चंदासी कोल मंडी अब अपने निर्धारित परिसर से निकलकर पूरी तरह सड़क पर शिफ्ट होती नजर आ रही है। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि रोजाना कोयला लोडिंग-अनलोडिंग के लिए आने वाले करीब 1200 ट्रकों में से अधिकांश मुख्य सड़क पर ही खड़े नजर आते हैं। इससे न केवल यातायात व्यवस्था चरमरा गई है, बल्कि आमजन को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पड़ाव से पीडीडीयू नगर को जोड़ने वाली यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाती है। यही मार्ग देश के प्रमुख रेलवे जंक्शनों में शामिल पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक पहुंचने का मुख्य रास्ता भी है। इसके बावजूद इस सड़क पर ट्रकों का अतिक्रमण इस कदर बढ़ गया है कि आम लोगों का चलना दूभर हो गया है। स्थिति यह है कि कोल मंडी में आने वाले लगभग 90 प्रतिशत ट्रक मुख्य मार्ग पर ही खड़े रहते हैं। कई बार एक ही समय में 150 से 200 ट्रक सड़क पर कतारबद्ध खड़े मिलते हैं। हालत यह हो जाती है कि दो से तीन लेन तक ट्रकों से घिर जाती हैं, और कई बार तो पूरी सड़क ही जाम का रूप ले लेती है। दुलहीपुर के शांतनु, पीडीडीयू नगर के गौरव शर्मा और पीडीडीयू नगर के ही सुरेश यादव ने बताया कि सुबह से लेकर देर रात तक इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। खासकर ऑफिस टाइम और ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों के लिए यह मार्ग किसी मुसीबत से कम नहीं है। एंबुलेंस और स्कूली वाहनों को भी जाम में फंसना पड़ रहा है, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब कोल मंडी के लिए अलग से स्थान निर्धारित है, तो फिर सड़क पर ही ट्रकों की लाइन क्यों लग रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंडी प्रबंधन और संबंधित विभागों की लापरवाही के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है। ट्रकों के लिए न तो पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है और न ही यातायात नियंत्रण के कोई ठोस उपाय किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें