फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्गी-वीरेंद्र विवाद में सीसीटीवी ने बढ़ाई हलचल, फुटेज वायरल होने के बाद उठे नए सवाल;video

चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला जिलााध्यक्ष गर्गी सिंह पटेल और बहादुरपुर के पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव के बीच मारपीट और छेड़छाड़ के आरोपों से जुड़े मामले में अब एक सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फुटेज को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और घटना को लेकर कई नए सवाल खड़े हो रहे हैं। वायरल सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव गर्गी सिंह पटेल के घर से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में उनके सिर पर किसी प्रकार की स्पष्ट चोट या खून दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं, फुटेज के ऑडियो में एक महिला की आवाज भी सुनाई पड़ रही है, जिसे गर्गी सिंह पटेल की आवाज बताया जा रहा है। ऑडियो में कथित रूप से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "तुम लोग महिला के आत्मसम्मान से खेलोगे, मुझे अबला समझकर परेशान कर रहे हो।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें