सैयदराजा पुलिस ने सोमवार को नगर पंचायत पोखरा के पीछे एनएच-19 के उत्तरी लेन से एक मैजिक पिकअप से गोवंश बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।