चंदौली में बरहनी विकासखंड के बहोरा ग्राम पंचायत अंतर्गत कुशहा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल वर्षों से टूटी हुई है, जिससे विद्यालय परिसर में गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। बाउंड्रीवॉल क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्यालय परिसर पशुओं का चारागाह बन गया है, वहीं कुछ ग्रामीणों द्वारा शौचालय, समरसेबल व अन्य संसाधनों का दुरुपयोग किए जाने से वे क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।