फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग जागरूकता रैली निकालकर किया जागरूक,video

अभिनव कुमार Updated Thu, 02 Jul 2026 03:27 PM IST

चंदौली जिले के प्राथमिक विद्यालय रतनपुर में गुरुवार को स्कूल चलो अभियान (द्वितीय चरण) एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों और अभिभावकों को शिक्षा तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली को विद्यालय के प्रधानाध्यापक नेयाज अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र-छात्राएं हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर पूरे रतनपुर गांव का भ्रमण करते हुए लोगों को शिक्षा और संचारी रोगों से बचाव का संदेश देते रहे। रैली के दौरान बच्चों ने "लड़का-लड़की एक समान, सबको शिक्षा सबको ज्ञान", "आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे", "चंदौली ने यह ठाना है, संचारी रोग भगाना है", "कचरा कचरेदानी में, सोते मच्छरदानी में" तथा "वातावरण को स्वच्छ बनाएंगे, संचारी रोग भगाएंगे" जैसे प्रेरक नारे लगाए। इस दौरान अभिभावकों से अपील की गई कि 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे तथा भोजपुर और रतनपुर गांव के सभी बच्चों का किसी न किसी विद्यालय में अनिवार्य रूप से नामांकन कराएं। गांव का भ्रमण करने के बाद रैली विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सीमा मैना सहित अनुपम, रीता, निसा, नम्रता, माया एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें