फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान की आड़ में पीडब्ल्यूडी की भूमि पर कब्जा की कोशिश; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 23 Apr 2026 01:45 PM IST

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के मुगलचक में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि कब्रिस्तान की घेराबंदी की आड़ में लोक निर्माण विभागकी भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा था। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए कब्जा हटवा दिया। उक्त जमीन पर पिछले कई दिनों से कुछ लोग घेराबंदी करने का प्रयास कर रहे थे। बुधवार दोपहर स्थिति उस समय गंभीर हो गई, जब गड्ढा खोदकर एक जनाजे को दफनाने की तैयारी शुरू कर दी गई। इस पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने तत्काल प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही उप-जिलाधिकारी अनुपम मिश्रा और नगर पालिका ईओ राजीव मोहन सक्सेना मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तत्काल दफनाने की प्रक्रिया को रुकवाते हुए जमीन की जांच कराई, जिसमें यह भूमि लोक निर्माण विभाग की पाई गई। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अवैध कब्जा हटवा दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से कब्जा करने वालों में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि करीब 100 वर्ग मीटर जमीन, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है, पर कब्जे की कोशिश की जा रही थी। इस संबंध में एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जे की शिकायत मिली थी, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए भूमि को खाली करा दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें