फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरयानी की दुकान पर हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़ के बाद दो युवक हिरासत में; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 20 May 2026 01:13 PM IST

मुगलसराय-चकिया मार्ग स्थित एक बिरयानी दुकान पर मंगलवार को ऑर्डर को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गया। आरोप है कि दो युवकों ने दुकान में जमकर उत्पात मचाया, कर्मचारियों के साथ मारपीट की और गल्ले से 7 से 8 हजार रुपये निकालकर अपने साथ ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अलीनगर थाने भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार को दो युवक बिरयानी दुकान पर पहुंचे थे। ऑर्डर देने के दौरान किसी बात को लेकर उनकी दुकान संचालक और कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों युवकों ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए दुकान के भीतर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान काउंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा। दुकान संचालक का आरोप है कि दोनों युवकों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और गल्ले में रखे लगभग 7 से 8 हजार रुपये भी निकाल लिए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक के साथ भी आरोपियों ने हाथापाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर अलीनगर थाने ले गई। पुलिस ने दुकान संचालक और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। अलीनगर थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ल ने बताया कि बिरयानी दुकान पर विवाद और मारपीट की सूचना पर दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें