फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर तहसील परिसर में शौचालय न बनने से नाराज अधिवक्ताओं ने की नारेबाजी, VIDEO

चंदौली सदर तहसील में डीलक्स शौचालय के निर्माण न होने से नाराज होकर अधिवक्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही शौचालय का निर्माण नहीं हुआ तो अधिवक्ता आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने कहा कि विधायक निधि से वर्ष 2024-25 में डीलक्श शौचलय का निर्माण किया जाना था। इसके लिए शिलान्यास भी कराया गया। बावजूद इसके अब तक शौचालय का निर्माण नहीं हो सका। विधायक निधि से यह डीलक्स शौचालय बनना था लेकिन इस डीलक्स शौचालय की सिर्फ नींव ही बन पाई। कहा कि पूरे जिले में कमीशन खोरी का काम जम के हो रहा है। सरकारी धन का भ्रष्टाचार हो रहा है। अधिवक्ताओं ने शौचालय के लिए आवंटित विधायक निधि कहा गया, इसे सार्वजनिक करने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान लक्ष्मण तिवारी, अनंत सिन्हा, शरद यादव, मुकेश कुमार, ललित शर्मा, अभिषेक, विनोद राठौर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें