चंदौली के कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को कर, करेत्तर, राजस्व संग्रह और प्रवर्तन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने की। उन्होंने विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को न्यायालयों में लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण पर जोर देने को कहा। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष या उससे अधिक समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, ताकि न्याय प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो।