चंदौली में कृषि के समय डीएपी की किल्लत से किसान परेशान हैं वहीं दूसरी ओर अधिकारियों और नेताओं के साझेदारी से खाद के ब्लैक होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। शनिवार को नियामताबाद विकासखंड के सहकारी समिति पचोखर का सुबह छह बजे ही ताला खोलकर किसी नेता के नजदीकी चार किसानों को 80 बोरी खाद सचिव के द्वारा दिए जाने के आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया और प्रदर्शन भी किया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम ने एडीओ कॉपरेटिव, एडीओएजी और लेखपाल की टीम जांच के लिए गठित की है।