मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद के आठ ब्लाकों में 332 जोड़ों ने अपने नए जीवन की शुरुआत की। इनमें 326 जोड़ों ने हिन्दू वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए, जबकि 06 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह के साथ एक दूसरे को कबूल किया। सदर ब्लाक के जिला मुख्यालय स्थित निजी लॉन में मुगलसराय भाजपा विधायक रमेश जायसवाल, सदर ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू,जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने वर वधु को सुखमय जीवन यापन का आशीर्वाद दिया।