फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: शादी के पांच घंटे बाद अचानक भागी दुल्हन, हैरान कर देगा ये मामला

Video Updated Tue, 30 Dec 2025 12:09 PM IST

पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर शनिवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चाय पीने के बहाने एक नवविवाहिता स्टेशन से भागने लगी। हंगामा बढ़ने पर पुलिस को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि यह शादी के नाम पर ठगी का मामला है।

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजीव वर्मा की शादी बिहार के डेहरी ऑन सोन की एक युवती से तय हुई थी। इस शादी के लिए तीन दलालों ने राजीव से कुल 1.80 लाख रुपये लिए थे, जिनमें एक लाख रुपये नकद और 80 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए थे। शादी संपन्न होने के करीब पांच घंटे बाद ही राजीव अपनी दुल्हन के साथ मध्य प्रदेश लौट रहा था।

जैसे ही दोनों पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचे, दुल्हन ने हंगामा शुरू कर दिया और चाय पीने के बहाने स्टेशन के बाहर निकलकर भागने की कोशिश करने लगी। स्थिति बिगड़ते देख स्टेशन पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को पकड़ लिया।

मामले को मुगलसराय कोतवाली में दर्ज किया गया है और पुलिस जांच में जुटी है। पीड़ित दूल्हे राजीव वर्मा ने पुलिस से ठगे गए पैसे वापस दिलाने की मांग की है। दुल्हन और तीनों दलाल बिहार के डेहरी ऑन सोन के निवासी बताए जा रहे हैं।

इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल गगन राज ने बताया कि मामला कोतवाली पहुंचा था, लेकिन पूरा प्रकरण बिहार से जुड़ा होने के कारण दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें