बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना इलाके के गांव इस्लामाबाद में बीच रास्ते पर दिनदहाड़े चाकू से गोदकर इमरान (25) की हत्या कर दी। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। गांव इस्लामाबाद निवासी रेहान ने बताया कि उनका बड़ा भाई इमरान पिकअप चलाता था। मंगलवार सुबह करीब दस बजे किसी का फोन आया तो वह घर बाहर चला गया। घर से 500 मीटर दूरी पर जब वह गांव में मुख्य मार्ग पर गया तो गांव में रहने वाले दो भाइयों ने इमरान के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। जब इमरान ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इमरान के पेट, पीठ और सीने पर चाकू से कई वार किए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए।