बुलंदशहर में एक युवक ने पत्नी और उसके परिवार पर मानसिक शोषण का आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली। मानसिक तनाव में मौत को गले लगाने वाला सोहित सपा की अंबेडकर वाहिनी का प्रदेश सचिव बताया जा रहा है। आत्महत्या से पहले सोहित ने वीडियो बनाकर पत्नी और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोहित ने शादीशुदा होने के बावजूद पत्नी पर बुआ के बेटे से विवाहेतर संबंध रखने का आरोप लगाया है। चार साल पहले नेहरुपुर निवासी सोहित ने हजरतपुर निवासी आरोपी महिला से प्रेम विवाह किया था। पत्नी और ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाकर 29 वर्षीय सोहित फंदे पर झूल गया। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव नेहरुपुर का मामला है। पुलिस जांच में जुटी है।