फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बुलंदशहर में 1626 परीक्षार्थियों ने छोड़ी गृह विज्ञान, रसायन विज्ञान व समाजशास्त्र की परीक्षा

बुलंदशहर जिले के 110 केंद्रों पर शनिवार को दो पालियों में चली परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी शामिल हुए। दोनों पालियों में 1626 परीक्षार्थियों ने गृह विज्ञान, रसायन विज्ञान व समाजशास्त्र समेत अन्य विषय की परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा शांतिपूर्वक चली। वहीं, इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान का पेपर छात्र-छात्राओं ने कुछ कठिन बताया। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि अभी तक परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है। शनिवार को 110 केंद्रों पर पहली पाली में हाईस्कूल के गृह विज्ञान विषय का पेपर हुआ। इसमें 13,225 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और इनमें से 12,643 ने परीक्षा दी और 582 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में विभिन्न विषयों के इंटर ट्रेड के पेपर हुए और इसमें पंजीकृत 756 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 725 ने परीक्षा दी और 31 छात्र-छात्रा अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर विषय का पेपर हुआ। इसमें 1,131 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 1,119 ने परीक्षा दी और 12 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान और समाज शास्त्र विषय का पेपर हुआ। इसमें पंजीकृत 27,095 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 26,094 ने परीक्षा दी और 1001 ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह से दोनों पालियों में कुल 1626 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। बताया कि केंद्रों पर सचल दल के साथ पहुंचकर निरीक्षण कर परीक्षार्थियों की तलाशी कराई गई। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षाओं को शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया है। वहीं, दूसरी ओर रसायन विज्ञान का पेपर देने वाले छात्र अंकुर, मोहित और रोहित आदि ने बताया कि पेपर कुछ कठिन रहा। हालांकि सभी प्रश्नों का उत्तर सही देने का प्रयास किया है। अधिकतर प्रश्नों के उत्तर समझने में देर लगी। फिर भी उन्होंने अच्छे अंक आने की संभावना है। सीबीएसई: 64 परीक्षार्थियों ने छोड़ा कक्षा 12वीं के गणित का पेपर बुलंदशहर जिले में सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा भी जारी है। इसी क्रम में शनिवार को 26 केंद्रों पर कक्षा 12वीं के गणित विषय की परीक्षा हुई। इसमें 64 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सचल दलों ने केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं, परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं ने पेपर काफी हद तक आसान बताया। सीबीएसई परीक्षा के नोडल अधिकारी व दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डीएस यादव के अनुसार शनिवार को सभी 26 केंद्रों पर कक्षा 12वीं के गणित विषय कोड-241 विषय का पेपर हुआ। इसमें 52 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और एक अनुपस्थित रहा, जबकि 51 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इसी पाली में कक्षा 12वीं के गणित विषय कोड-041 विषय का पेपर हुआ। इसमें पंजीकृत 3422 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 3,359 ने परीक्षा दी और 62 छात्र-छात्रा शामिल नहीं हुए। बताया कि अभी तक किसी भी केंद्र पर कोई परीक्षार्थी नहीं पकड़ा गया और सीबीएसई की गाइड लाइन के अनुसार परीक्षाएं चल रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आगे होने वाली सभी पेपर भी शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें