गुलावठी के के बराल चौकी के पास टैंकर ने बस को टक्कर मार दी। क्षेत्र की बराल चौकी के निकट एनएच-234 पर गुलावठी-से बुलंदशहर जाते समय प्राइवेट बस में टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे खाई में उतर गई। रोड पर बस के पास खड़े लुकमान (चाचा) व फरहान (भतीजा) बस की चपेट में आ गए। बस की चपेट में आने से दोनों चाचा-भतीजे की मौत हो गई।