बुलंदशहर जिले के खुर्जा जंक्शन स्टेशन पर आने वाली लंबे रूट की ट्रेनें कोहरे के कारण लगातार देरी से पहुंच रही हैं। ऐसे में पूर्वी जिलों व बिहार की ओर से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को मालदा से चलकर बठिंडा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस 12 घंटे देरी और सीतामढ़ी से चलकर आनंद विहार स्टेशन जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस 11 घंटे देरी आई। इसके अलावा अमृतसर जाने वाली आम्रपाली डेढ़ घंटे, गोमती एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, महानंदा एक्सप्रेस एक घंटे, हावड़ा कालका मेल डेढ़ घंटे देरी से आई।