स्टेट हाईवे पर बैलगाड़ी और तीन कार में स्टंट करते युवाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी करने वाले युवक थाने के बाहर से स्टंट करते हुए निकले, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर कार्रवाई का दावा कर रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक बैलगाड़ी में और कुछ कारों में बैठकर स्टेट हाईवे पर स्टंट कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी एक थाने के बाहर से होकर गुजर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी आरोपियों को पुलिसकर्मियों ने रोका तक नहीं। एक कार में सवार कुछ युवक खिड़कियों से बाहर निकलकर शोर कर रहे हैं तो वहीं दूसरी कार में बैठे युवक चलती कार में खिड़की खोलकर बाहर निकलते हुए वीडियो बनवा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर सलेमपुर थाना क्षेत्र का है। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी स्टंट करते हुए एक थाने के बाहर से गुजरते हैं, लेकिन इस पर भी आरोपियों को रोकने के लिए पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी जांच कर कार्रवाई का दावा कर रहे हैं। सीओ शिव ठाकुर ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। वीडियो कई दिन पुराना लग रहा है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।