फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: यातायात माह का हुआ आगाज, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना

बुलंदशहर में यातायात माह का आगाज हो गया है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान बुलंदशहर पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के प्रमुख चौराहों तक चलाया गया। यातायात नियमों के प्रति एनसीसी के छात्र-छात्राओं को भी जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाने की अपील की। साथ ही, शराब पीकर चार पहिया वाहन न चलाने को कहा गया। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने पर जोर दिया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें