फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में बेटे ने की पिता और पत्नी की गोली मारकर हत्या

बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गांव कलंदरगढ़ी में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। एक क्लीनिक संचालक ने अवैध संबंधों के शक में अपने पिता और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि गांव कलंदरगढ़ी निवासी मोमिन गांव सुदेशपुर में क्लीनिक चलाता था। रविवार दोपहर मोमिन ने अपने प्रॉपर्टी डीलर पिता रियाजुद्दीन (48) और पत्नी सना (22) को गोली मार दी। यह घटना अवैध संबंधों के गहरे शक के चलते हुई थी। हत्या में पिता की लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें