बुलंदशहर में पारिवारिक कलह के चलते कलयुगी बेटे ने पिता की लाइसेंस बंदूक से गोली मारकर की पिता की हत्या। सऊदी अरब से कुछ माह पहले लौटा था बेटा 25 वर्षीय अबू बकर, आज सुबह परिवार में हुआ था झगड़ा। आरोपी बेटे ने अपने पिता 65 वर्षीय ताहिर की गोली मारकर की हत्या। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना में प्रयुक्त बंदूक को कब्जे में लेकर, हत्यारे बेटे अबू बकर की तलाश में जुटी पुलिस। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर झोझा गांव की घटना।