बुलंदशहर देहात पुलिस और मिशन शक्ति महिला पुलिस टीम से लुटेरों की मुठभेड़ जवाबी कार्रवाई में शातिर लुटेरा शादाब गोली लगने से घायल, गिरफ्तार। कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक और 3 लूटे मोबाइल बरामद। बुलंदशहर नगर, देहात और सलेमपुर थाने से वांछित था शातिर शादाब। आरोपी पर छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट व मोबाइल लूट जैसे संगीन केस दर्ज। शादाब का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, कॉम्बिंग जारी। घायल बदमाश जिला अस्पताल में भर्ती, आगे की विधिक कार्रवाई जारी।