औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव मूढ़ी बकापुर स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पास ट्रैक्टर ट्रॉली ने पीछे से बुलेट में टक्कर मार दी। जिसमें यूपी पुलिस के रिटायर्ड दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। चालक मौके से फरार है, जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।