फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr Encounter: अनूपशहर में 50 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल

बुलंदशहर के अनूपशहर पुलिस और स्वाट टीम ने सोमवार को संभल रोड स्थित कब्रिस्तान के पास 50 हजार रुपये इनामी शातिर अपराधी विनोद के साथ मुठभेड़ की। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विनोद घायल हो गया। विनोद शिकारपुर का निवासी है और उसके खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या का मामला भी शामिल है। वह साल 2007 में पुलिस अभिरक्षा से कोर्ट ले जाते समय फरार हो गया था। पुलिस ने घायल विनोद को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अब विनोद से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें