बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र के तौली गांव के 53 वर्षीय मधुकर त्यागी ने केरल के कोझिकोड में आयोजित राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में ओवरआल स्वर्ण पदक जीतकर भारत में प्रथम स्थान हासिल किया है। मधुकर त्यागी पिछले तीन साल से पावरलिफ्टिंग और 30 साल से बॉडी बिल्डिंग कर रहे हैं। वे अपनी तैयारी ई-फिट जिम में करते हैं।