अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (उड़ान हौसलों की) महिला इकाई ने नगर के डीएम रोड स्थित एक होटल में मेहंदी प्रतियोगिता और करवा चौथ कार्निवल का आयोजन किया। मेहंदी प्रतियोगिता में 125 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वहीं, करवा चौथ कार्निवल में महिलाओं ने अपने हाथ से बनी हुई वस्तुओं के स्टॉल लगाए। जहांं महिलाओं ने करवा चौथ को लेकर खरीदारी की।