मौसम में आए बदलाव के बीच मंगलवार शाम हुई बारिश के बाद बुधवार पूरा दिन धूप-छांव जैसा मौसम बना रहा। इस दौरान उमस ने पसीने छुड़ाए और चिपचिपाहट वाली गर्मी ने बेहाल कर दिया। दोपहर बाद बीबीनगर व खानपुर में बारिश हुई, जबकि शेष जिला सूखा रह गया। मौसम वैज्ञानिक लगातार बारिश की संभावना जता रहे हैं।