पिछले कई दिन से मौसम लगातार रंग बदल रहा है। मंगलवार सुबह से बादलों के बीच गर्म हवा चली। दोपहर बाद जहां-तहां हुई बूंदाबांदी के बाद उमस और बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक अभी भी लगातार आंधी-बारिश का अनुमान लगा रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह का मौसम अभी आगामी कई दिन तक रहेगा।