बुलंदशहर के खुर्जा के जाहिदपुर कलां गांव में कार्यालय के अंदर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी की गला रेत कर हत्या कर दी। सोमवार सुबह जब विनोद चौधरी के भाई बंटी चौधरी कार्यालय के बाहर स्थित अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने कार्यालय के अंदर देखा कि उनके भाई लहूलुहान अवस्था में पड़े थे। राम गढ़ी गांव निवासी बंटी चौधरी ने बताया कि जाहिदपुर कलां में उनके बड़े भाई विनोद चौधरी का कार्यालय है। कार्यालय के बाहर बंटी की फर्टिलाइजर की दुकान और लैब है।