यूपी के बुलंदशहर स्थित नगर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में गत एक अगस्त को कमरा किराए पर लेकर बैंककर्मी ने जहर खाकर जान दे दी। दो अगस्त को भी कमरे से बाहर न आने पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर ही उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। हालांकि, पुलिस जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की बात कह रही है।