फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में रात में ड्रोन उड़ाने या अन्य माध्यमों से दहशत फैलाने वालों को डीएम और एसपी की चेतावनी, एक्शन मोड़ पर आई पुलिस

बुलंदशहर में रात में ड्रोन उड़ाने या अन्य माध्यमों से दहशत फैलाने वालों को डीएम और एसपी ने चेतावनी दी है। डीएम ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति, रात में ड्रोन, टॉय ड्रोन उड़ाता पाया गया तो कानून उससे सख्ती से निपटेगा। ड्रोन की सभी सूचनाओं की व्यापक जांच की जा रही है, अफवाह फैलाने वालों पर करवाई की जा रही है। अब तक ड्रोन उड़ाने की कोई भी घटना पुलिस जांच में सच्ची नहीं मिली है। डीएम ने कहा कि समाज में भय फैलाने वालों से सख्ती से निपटने के लिए ज़िला प्रशासन तैयार है। डीएम श्रुति ने आमजनमानस से भी की अफवाहों पर ध्यान न देने व पुलिस को सही सूचना देने की अपील की है। वहीं, बुलंदशहर पुलिस भी रात में ड्रोन उड़ाने की खबरों को लेकर एक्शन मोड़ पर आ गई है। पुलिस फर्जी सूचना देने, अफवाह फैलाने और टॉय ड्रोन या अन्य माध्यमों से दहशत फैलाने वालों पर कार्रवाई में जुटी है। एसएसपी ने कहा कि हमने शराब के नशे में पुलिस को फ़र्ज़ी सूचना देने वाले पर कार्रवाई की है। ड्रोन उड़ाने की तमाम सूचनाओं की जांच के बाद एक भी मामला सच नहीं पाया गया। यदि कोई बिना अनुमति ड्रोन उड़ाता पकड़ा गया तो हम उसपर कठोर कानूनी कार्रवाई करेंगे। पुलिस की सख्ती के बाद रात में ड्रोन उड़ाने की सूचनाओं में तेज़ी से गिरावट आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें