फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में सीमेंट के पोल भरी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी कार, हादसे में तीन की मौत और एक घायल

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के सिकंदराबाद इलाके के औद्योगिक क्षेत्र में नेशनल हाईवे 34 पर इको कार सीमेंट के पोल से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं घटना को देखने के दौरान स्कूटी सवार को पीछे से आए वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने के चलते इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर सीओ पूर्णिमा सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें